Almonds Real or Fake: मिलावटी और नकली चीजों से बाजार भरा पड़ा हुआ है। लोग असली के दाम पर अपने घर नकली या फिर मिलावटी चीज लेकर जा रहे हैं। क्या बाजार, क्या ऑनलाइन... हर जगह चीजों में या तो मिलावट की जा रही है, या फिर उसे नकली बनाकर बेचा जा रहा है।
ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) में शामिल बादाम (Almonds) भी बाजार में या तो नकली या फिर मिलावटी मिल रहा है। आम लोग बाजार से खरीदते समय ये नहीं चेक कर पाते हैं कि वह जिस बादाम को खरीदकर अपने घर लेकर जा रहे हैं, वह असली है भी या नहीं।
नकली या फिर मिलावटी बादाम को खाकर हम बीमार भी पड़ सकते हैं। लोगों को नहीं पता है कि वह असली बादाम की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली और नकली बादाम की पहचान कर पाएंगे।
खुद इन तरीकों से करें असली बादाम की पहचान-
- बादाम की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप उसकी पहचान उसके रंग से करें। नकली बादाम का रंग असली से थोड़ा ज्यादा डार्क दिखाई देता है। साथ ही उसका स्वाद भी हल्का कड़वा होता है।
- बादाम की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप इसे खरीदते समय इसे अपनी हथेली पर रखने के बाद 5 से 10 मिनट के लिए रगड़ें। अगर रगड़ने के दौरान आपके हाथ में गेरुआ रंग रह जाए, तो समझ जाएं कि ये बादाम निकली है और उसमें मिलावट की गई है।
- बादाम की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप बादाम को एक कागज पर दबाकर देखें। अगर बादाम में तेल मौजूद होगा, तो ये कागज पर निशान छोड़ देगा। तेल के निशान छोड़ने का मतलब ये है कि ये बादाम असली है
No comments:
Post a Comment